{"_id":"5afb3aeb4f1c1bdc408b5a28","slug":"131526414059-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक का एटीएम बदलकर बीस हजार रुपये निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापक का एटीएम बदलकर बीस हजार रुपये निकाले
Updated Wed, 16 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। भारतीय स्टेट बैंक की बिनौली शाखा के एटीएम से कैश निकालने आए प्रधानाध्यापक के अकाउंट से एक युवक ने एटीएम कार्ड बदलकर बीस हजार रुपये निकाल लिए।
थाने में दी तहरीर में पिचौकरा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत मांगेराम ने बताया कि मंगलवार सुबह वह बिनौली स्थित एसबीआई शाखा में स्कूल के खातों की पासबुक में एंट्री करवाने गए । इसी दौरान उन्होंने शाखा के बाहर स्थित एटीएम से अपने खाते से एक बार में बीस हजार रुपये निकाले। इसके बाद दोबारा बीस हजार रुपये निकालने के लिए एटीएम में कार्ड लगाया तो कई बार आधार कार्ड लिंक करने का मैसेज आया। इसी दौरान मौजूद एक युवक ने मदद की पेशकश की। आरोप है कि युवक ने पलक झपकते ही कार्ड बदल दिया। कई बार कार्ड लगाने के बाद भी ट्रांजेक्शन नहीं होने पर प्रधानाध्यापक स्कूल चले गए। स्कूल पहुंचते ही खाते से बीस हजार रुपये की निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया। मैसेज देखते ही प्रधानाध्यापक के होश उड़ गए। उन्होंने जेब से एटीएम निकालकर देखा तो उस पर शिवा गुप्ता का नाम अंकित है और वह भी ब्लॉक में है। बैंक शाखा आकर उन्होंने अपना खाता बंद कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।