फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किशोरी का अपहरण कर चलती कार में रेप की कोशिश

किशोरी का अपहरण कर चलती कार में रेप की कोशिश

Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर चलती कार में रेप की कोशिश
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर दो युवकों ने चलती कार में रेप का प्रयास किया। अपहरण की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने राष्ट्र वंदना चौक पर घेराबंदी कर कार का पकड़ लिया। एक युवक भाग निकला। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। किशोरी के पिता ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार को घर में अकेली थी। किशोरी के परिजन बागपत में चिकित्सक से इलाज कराने आए थे। सांय तीन बजे किशोरी घर से बाजार के लिए जा रही थी। इसी दौरान उनका परिचित बागपत निवासी पंकज अपने दोस्त आशू के साथ कार लेकर गांव पहुंचा और किशोरी से कहने लगा कि तुम्हारी मां ने तुम्हें बागपत डॉक्टर के यहां बुलाया है। किशोरी ने परिचित होने के कारण उस पर विश्वास दिया और कार में बैठ गई। गांव से बाहर निकलते ही बागपत-मेरठ मार्ग पर युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। दोनों ने उसके साथ चलती कार में रेप का प्रयास किया। कार जब सहकारी चीनी मिल बागपत के पास पहुंची तो किशोरी के भाई ने कार में उसे देख लिया। भाई ने कार रुकवाने की कोशिश की, लेकिन कार नहीं रुकी।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया और 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। वायरलेस सेट पर सूचना मिलते ही खेकड़ी की तरफ से आ रहे एसपी ने अपनी एस्कोर्ट को मौके पर भेजा। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ लिया। इसी दौरान एक युवक कार से कूदकर भाग गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। किशोरी के परिजनों ने पुलिस के सामने ही युवक की पिटाई की। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस संबंध में किशोरी के पिता ने पंकज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी खुद आई थी कार में घूमने
बागपत। आरोपी पंकज ने बताया कि वह टैक्सी में कार चलाता है। चार माह पहले किशोरी के परिजनों को कार से लेकर रिश्तेदारी में गया । इसी दौरान परिवार से जान पहचान हो गई। इसके बाद कई बार कार लेकर गया। किशोरी ने उससे फोन नंबर लिया । 15 दिन पहले किशोरी ने ही उससे फोन पर बात की। कई दिन से बात चली। किशोरी ने उससे कार में घुमाने को कहा। मंगलवार को वह उसे कार में घुमाने के लिए लेकर आया । घूमने के बाद वापस गांव छोड़ने जा रहा था। उन्हें किशोरी के भाई ने देख लिया था। इसके बाद वह डर गया और कार वापस मोड़ कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed