फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने सैंपल जांच के लिए आगरा लैब भेजा

पुलिस ने सैंपल जांच के लिए आगरा लैब भेजा

Wed, 25 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने सैंपल जांच के लिए आगरा लैब भेजा
बागपत। औद्योगिक क्षेत्र में मिले जले शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव महिला या पुरुष का है, इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने सैंपल लेकर आगरा लैब में जांच के लिए भेजा है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को सिर्फ इतना पता चला है कि शव को कार में वारदात स्थल तक लाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह औद्योगिक क्षेत्र बागपत में ओसो पैकजिंग फैक्ट्री के पास जली अवस्था में शव पड़ा मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को घटना स्थल से महिला की टूटी चूड़ी, एक कान की बाली, चाकू, सब्जियां, मट्ठे की बोतल खून से सनी हुई मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव महिला का है। निवाड़ा गांव के चौकीदार तौफिक पुत्र शौकत ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । इस वारदात के 36 घंटे बाद भी शव का शिनाख्त नहीं हुई। अभी तक यह भी पता नहीं चला कि शव महिला का है या पुरुष का। इसका पता लगाने के लिए पुलिस ने सैंपल लेकर आगरा लैब में जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आने पर सही जानकारी मिल सकेगी। पुलिस घटना स्थल के आसपास फैक्ट्रियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला है कि रविवार की रात में 2:39 बजे शव को कार से वारदात स्थल तक लाया गया है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार का पता लगाने के प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि वारदात के खुलासे के लिए दो टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed