फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध हालात में टटीरी के युवक की एलम में मौत

संदिग्ध हालात में टटीरी के युवक की एलम में मौत

Sun, 11 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में टटीरी के युवक की एलम में मौत
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

शामली जनपद के एलम गांव में ससुराल गए अग्रवाल मंडी टटीरी के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी जसवंत कश्यप का 30 वर्षीय पुत्र संगम की ससुराल शामली जनपद के एलम गांव में है। वह ससुराल में शादी समारोह में गया । परिजनों ने बताया कि संगम बृहस्पतिवार को घर वापस आ गया । शुक्रवार की शाम को वह फिर से ससुराल में बच्चों को लेने चला गया। शनिवार की सुबह जानकारी मिली कि वह बीमार है और चिकित्सकों ने जवाब दे दिया है। इसके बाद उसकी पत्नी के पास फोन किया तो पता चला कि उसकी मौत हो गई। ससुराल वाले युवक का शव टटीरी लेकर पहुंचे। परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतक के चार बेटी व एक बेटा है। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed