फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गल्हैता गांव के खादर में फायरिंग से दहला गांव वाले

गल्हैता गांव के खादर में फायरिंग से दहला गांव वाले

Mon, 26 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गल्हैता गांव के खादर में फायरिंग से दहला गांव वाले
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

गल्हैता गांव की हिंडन खादर में विवादित भूमि पर कृषि कार्य कर रहे लोगों पर नदी पार के लोगों ने हमला बोल दिया और जमकर फायरिंग की। इससे अफरातफरी मच गई। खेतों से भागकर ग्रामीणों ने गांव में इसकी सूचना दी। सूचना पर बिनौली और सिंघावली अहीर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग गए।

गल्हैता गांव के हिंडन खादर में विवादित भूमि है, इस पर गांव के कुछ लोग खेती कर रहे हैं। रविवार को शाम के समय मनवीर, ब्रिजू, ब्रह्म सिंह गांव में कृषि कार्य कर रहे थे तभी 10-12 लोग नदी पार से हथियारों से लैस होकर आए और उन्होंने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, जब वे वहां से भागे तो उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग भी की। इससे गांव के लोग दहल गए। वहां से भागे किसानों ने गांव के अन्य लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी। काफी संख्या में ग्रामीण बिनौली पुलिस और सिंघावली अहीर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। ग्रामीणों के अनुसार हमलावर भागते हुए यह भी चेतावनी दे गए है यदि फिर जमीन पर कार्य किया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed