{"_id":"5a2845b74f1c1ba12d8b6e6b","slug":"131512588727-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से डीजल निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रकों से डीजल निकालने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। क्राइम ब्रांच और सिंघावली अहीर पुलिस ने ट्रकों से डीजल निकालने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर गैंग का खुलासा कर दिया। पुलिस को उनके पास से दो कैंटर, 400 लीटर डीजल और अन्य उपकरण बरामद किए हैं।
क्राइम ब्रांच इंचार्ज अनुराग शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से ट्रकों से डीजल चोरी की सूचना मिल रही थी। मंगलवार की रात में सिंघावली अहीर पुलिस के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर बागपत-मेरठ रोड पर पिलाना भट्ठे के पास स्थित एक ढाबा से छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें मेरठ के सिवाल खास निवासी मारूफ पुत्र फारूख, शौकीन पुत्र यामीन, हापुड़ के देहरा मसूरी निवासी आमिर पुत्र आकिल, पिलखुवा निवासी समीम पुत्र तासिफ, मुजफ्फरनगर के जौला निवासी नौशाद पुत्र जाहिद और सद्दाम पुत्र खालिद हैं। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने अपने कैंटरों में अलग से डीजल टैंक लगा रखे हैं। होटल, ढाबों पर खड़े ट्रकों, कैंटरों के पास अपना कैंटर खड़ा कर देते हैं और उसकी टंकी से डीजल निकाल लेते हैं। फिर डीजल को बेच देते हैं। गिरोह लंबे समय से ट्रकों से डीजल चोरी कर रहा है।