{"_id":"5a020f054f1c1b0d698ba172","slug":"131510084357-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पकड़ा गया इनामी अंकित कोर्ट में पेश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली में पकड़ा गया इनामी अंकित कोर्ट में पेश
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए पांच हजार रुपये के इनामी अंकित बामनौली बी-वारंट पर कोर्ट में पेश हुआ। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अंकित पर पुलिस सुरक्षा में किसान की हत्या का आरोप है।
धनौरा सिल्वरनगर गांव के किसान देवी सिंह की पुलिस सुरक्षा में वर्ष 2016 में खेत में गोलियों से भूनकर हत्या की। बिनौली थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ । पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आया था कि इस वारदात में बामनौली गांव का युवक अंकित शामिल रहा है। पुलिस ने उसको पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इससे पहले उस पर बामनौली गांव में ही युवक अर्जुन उर्फ देवा की हत्या का भी आरोप है। आरोपी अंकित को छह दिन पहले दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी अंकित को बी-वारंट पर लेने के लिए अर्जी लगाई । कोर्ट ने इसको स्वीकार किया। आरोपी अंकित बी वारंट पर को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा में पेश हुआ। एसपी जय प्रकाश ने कहा आरोपी अंकित को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ होगी।