{"_id":"59fe15074f1c1bda538baddf","slug":"131509823751-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को मिल रही धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को मिल रही धमकी
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर के गायत्रीपुरम मोहल्ला निवासी अब्दुल रहीम ने बताया कि उसका निकाह मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ वर्ष 2015 में हुआ । शादी के बाद से ही उसकी पत्नी विवाद रखने लगी थी। उसने अपनी पत्नी के अनुसार ही कार्य किया। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी अपने मायके चली गई । उसको लेने के लिए गया तो आरोपी ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि उसकी बच्ची को भी आरोपियों ने मार दिया है। उसके पहुंचने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया । आरोपी ससुरालियों ने उस पर भी हमला किया। अन्य लोगों ने उसकी जान बचाई। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। इससे वह भयभीत है। उसने पुलिस अफसरों से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मुगलपुरा में सट्टे पर पुलिस का छापा
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में पुलिस ने सट्टे पर छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
मुगलपुरा में सट्टे पर पुलिस का छापा
बागपत। शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में पुलिस ने सट्टे पर छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन