{"_id":"59fe12374f1c1b97678b93de","slug":"131509823031-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक को चाकू घोंपा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक को चाकू घोंपा, गंभीर
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराना कस्बा के युवक पर चाकू से प्रहार कर गंभीर घायल किया। आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
बागपत के कुरैशियान मोहल्ला निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि पुराना कस्बा का एक युवक उसके बेटे फैजान से रंजिश रखता है। कई बार झगड़ा कर चुका है। शनिवार सुबह आरोपी ने उसके बेटे पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्रहार कर दिया। वह गंभीर घायल हो गया। शोर शराबा होने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। घायल फैजान का अस्पताल में इलाज कराया। सलीम की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी युवक गुलफाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि हमला करने के आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसके अलावा पुराना कस्बा में दो पक्षों में रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। उनके बीच पहले गाली-गलौज, बाद में मारपीट हुई। इससे वहां पर हंगामा हुआ। कस्बा के जिम्मेदार लोगों ने समझा-बुझाकर उनका बीच-बचाव करा दिया।