{"_id":"59c80b6c4f1c1bac688b644e","slug":"131506282348-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनामी हत्यारोपियों को शरण देने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनामी हत्यारोपियों को शरण देने के आरोप में दो गिरफ्तार
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
बागपत। पुलिस सुरक्षा में किसान देवी सिंह की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी सुनील और अंकित को शरण देने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।
धनौरा सिल्वर नगर निवासी किसान देवी सिंह की नवंबर 2016 में पुलिस सुरक्षा में खेत में जाते समय हत्या की। इनकी सुरक्षा में लगे कांस्टेबल ने भागकर जान बचाई । इस संबंध में बिनौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले में आरोपी सुनील और थान सिंह निवासी धनौरा सिल्वर नगर, अंकित निवासी बामनौली, दीपक निवासी दायपुर (मेरठ) फरार चल रहा है। पुलिस ने फरार चारों हत्यारोपियों पर इनाम घोषित किया।
पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली पांच-पांच हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी सुनील और अंकित को धनौरा सिल्वनगर गांव के गौरव और देव करण शरण दे रहे हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बिनौली थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा इनामी सुनील और अंकित को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया । कोर्ट ने दोनों को जेल भेजा।