{"_id":"59bc3a324f1c1b1a688b4d3b","slug":"131505507890-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हप्पू की तलाश में खंगाला जंगल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हप्पू की तलाश में खंगाला जंगल
Updated Sat, 16 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास हजारी इनामी हप्पू की तलाश में खंगाला जंगल
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव के 50 हजारी इनामी अजित उर्फ हप्पू की तलाश में कई थानों की पुलिस, एसओजी, आरएएफ ने बावली और सीमा से जुड़े गांवों में आठ घंटे तक जंगलों में तलाश की। लेकिन हप्पू का कहीं पता नहीं चला और पुलिस खाली हाथ लौैट आई।
हप्पू की बावली के जंगल में होने की सूचना पर सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा, सीओ छपरौली, बड़ौत इंस्पेक्टर हरे राम यादव, थाना प्रभारी छपरौली, थानाध्यक्ष दोघट चितवन कुमार, थानाध्यक्ष रमाला, एसओजी टीम और आरएएफ ने आठ घंटे तक बावली, छछरपुर, कंडेरा के जंगल में कांबिंग की। पुलिस ने उन स्थानों पर भी कांबिंग की, जहां पर उन्हें अजित उर्फ हप्पू के ठहरने की सूचना मिली थी। करीब आठ घंटे तक जंगल की खाक छानने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने ड्रोन उड़ाकर भी जंगलों में देखा। लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला और वे शुक्रवार को भी खाली हाथ लौट आई।