{"_id":"5994a8944f1c1b8e288b47d5","slug":"131502914708-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकवाणी केंद्र पर पथराव, तोड़फोड़, दो हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोकवाणी केंद्र पर पथराव, तोड़फोड़, दो हिरासत में
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के लोकवाणी केंद्र पर प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आए युवक के साथ कुछ लोगों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने केंद्र पर पथराव कर दिया। इससे लेपटॉप व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
बागपत के मुगलपुरा मोहल्ला निवासी अनस ने बताया उसका कोर्ट रोड पर लोकवाणी केंद्र है। मंगलवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे राशिद कॉलोनी का युवक जावेद प्रमाण पत्र का आवेदन करने के लिए आया। इसी दौरान पांच-छह युवक भी पहुंचे और जावेद के साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर पथराव कर दिया। इससे केंद्र के लैपटॉप, एलईडी और अन्य कीमती सामान क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी धमकी देने लगे। इससे वहां हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया। पीड़ितों ने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।