फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खट्टा में बीए के छात्र से तमंचे के बल पर लूटपाट

खट्टा में बीए के छात्र से तमंचे के बल पर लूटपाट

Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खट्टा में बीए के छात्र से तमंचे के बल पर लूटपाट
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रह्लादपुर में खेत में जा रहे बीए के छात्र से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे और चाकू के बल पर हजारों रुपये की नगदी, मोबाइल और अन्य सामान लूट लिया। इसके अलावा मुबारिकपुर के पास बाइक सवार युवक पर चाकू से हमला कर लूटपाट की। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

खट्टा प्रह्लादपुर निवासी छात्र अनुज बाइक पर सवार होकर अपने खेत में डौला गांव की पूर्वी यमुना नहर के रास्ते जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे और चाकू के बल पर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर 2.5 हजार रुपये नगद, मोबाइल, एटीएम कार्ड और अन्य सामान लूट लिए। बाद में आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

इसके अलावा रटौल निवासी मुर्रसलीम बाइक पर सवार होकर खेकड़ा जा रहा था। जैसे ही मुबारिकपुर गांव की नर्सरी के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू के बल पर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। वह घायल हो गए। बदमाश उससे तीन हजार रुपये नगद, मोबाइल लूटकर ले गए। इससे पीड़ित लहूलुहान हो गया। घटना की पुलिस से शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी के आम के साथ युवक को दबोचा
बागपत। मेरठ के धौलड़ी निवासी दीपक ने रटौल में आग का बाग ले रखा है। दो दिन पहले आम की भरी पेटी चोरी हो गई थी। पीड़ित चोरों की तलाश में लगा था। उसने खेकड़ा मंडी में बृहस्पतिवार सुबह आम बेचते चोर को पकड़ लिया। आरोपी ने खुद को हरियाणा का बताया। उसने अपनी गलती मानने और आगे इस तरह की हरकत न करने की बात कहीं, इसके बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed