{"_id":"595401be4f1c1b1c6b8b477d","slug":"131498677694-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता के मकान पर अज्ञात युवकों ने की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र नेता के मकान पर अज्ञात युवकों ने की फायरिंग
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवकों ने छात्र नेता के मकान पर की फायरिंग
बड़ौत (बागपत)। मोहल्ला शांति पुरम में बुधवार को सुबह करीबतीन बजे चार-पांच युवकों ने छात्र नेता के मकान के सामने फायरिंग की। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। गोलियों की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली तो वे घरों के बाहर निकले तो युवक भाग निकले। छात्र नेता ने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
जनता वैदिक कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कमल सिंह तोमर पुत्र राज कुमार सिंह का मकान नेहरू रोड से सटे मोहल्ला शांति पुरम में है। बुधवार को सुबह छात्र नेता परिवार के साथ सो रहा था। सुबह करीब तीन बजे छात्र नेता केमकान के सामने चार पांच युवकों ने तमंचे से गोलियां चलाई । गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग घबरा गए। इस फायरिंग के बाद छात्र नेता का परिवार सहित मोहल्ले के अन्य परिवार के सदस्य भी जाग गए। मोहल्ले के अन्य लोग अपने घरों से बाहर निकले तो फायरिंग करने वाले युवक तमंचे हवा में लहराते हुए भाग निकले। इस संबंध में छात्र नेता कमल सिंह तोमर ने अज्ञात चार पांच युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर युवकों का पता लगाने का प्रयास शुरू किया।