{"_id":"5942e5d94f1c1bb8438b47d4","slug":"131497556441-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, धमकी
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अपने पति के साथ थाने में शिकायत की।
खेकड़ा क्षेत्र का एक युवक अपनी पत्नी के साथ सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहता है। उसने बताया बुधवार की रात में मजदूरी पर गया हुआ था। उसकी पत्नी घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस का युवक घर में घुस आया। आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। शोर शराबा होने पर आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। घर में पहुंचने के बाद उसकी पत्नी ने उसको आपबीती सुनाई। युवक ने कहा आरोपी युवक ने उसके पास फोन किया और घर पर पहुंचने की पूरी जानकारी ली थी, उसने बोल दिया था कि घर पर पहुंचने में उसको थोड़ा समय लगेगा। इसका फायदा उठाकर युवक ने घटना की। वह अपनी पत्नी के साथ थाने में पहुंचा और घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।