{"_id":"5cbb730abdec22147057c1fd","slug":"121555788554-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ लोगों ने साधु पर हमला बोला, दोनों पैर और हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुछ लोगों ने साधु पर हमला बोला, दोनों पैर और हाथ तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शुक्रवार की रात में पांच-छह लोगों ने शहर के पक्का घाट के पास पुस्ता पर झोपड़ी में रह रहे साधु पर हमला बोल दिया। उन्होंने साधु पर लाठी-डंडों से हमला किया। इससे साधु के दोनों पैर और एक हाथ टूट गया। आरोप है कि हमलावर साधु से सात हजार रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए। लोगों ने घायल साधु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया।
साधु भैरू ने बताया कि वह माता कॉलोनी बागपत में स्थित लंगड़े की बगीची मंदिर में रहता था। एक साल पहले उसने मंदिर छोड़ दिया और पक्का घाट के पास पुस्ता पर झोपड़ी बनाकर रहने लगा । शुक्रवार की रात में वह झोपड़ी में लेटा था। इसी समय पांच-छह लोग लाठी-डंडे लेकर आए और उस पर हमलाकर दिया। इससे उसके दोनों पैर और एक हाथ टूट गया । आरोप है कि हमलावर उससे सात हजार रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शनिवार को सुबह के समय आसपास के कुछ लोगों ने साधु को घायल अवस्था में देखा और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। साधु ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।