{"_id":"5cb23889bdec2214611271d4","slug":"121555183753-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में बंधक बनाकर जीजा को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत। बागपत की झंकार गली निवासी सरिता ने बताया कि उसका पति अनिल हलवाई का काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। हर रोज उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार की दोपहर पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट की। उसने अपने भाइयों को मोबाइल पर मारपीट की जानकारी दी। भाइयों ने पहुंचकर पति को कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। मारपीट की जानकारी मिलने पर अनिल की बहन ओमकारी व नत्थो भी पहुंच गईं। दोनों बहनों ने भाभी सरिता के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।