{"_id":"5c6b0969bdec2232285b137d","slug":"121550518633-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पांच हजार के ईनामी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पांच हजार के ईनामी को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालैनी (बागपत)। पुलिस ने तीन साल पहले वाणिज्य कर विभाग नोएडा के सचल दस्ते पर फायरिंग कर गाड़ी छुड़ाने के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
बालैनी थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में मेरठ-बागपत मार्ग पर बालैनी थाने के पास वाणिज्य कर विभाग नोएडा के सचल दस्ते पर कुछ युवकों ने फायरिंग की और गाड़ी छुड़ाकर ले गए थे। वाणिज्य कर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर रूद्र शेखर राय ने अमित गुर्जर पुत्र सुभाष गुर्जर निवासी डगरपुर थाना खेकड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । आरोपी तभी से फरार चल रहा था। एसपी ने उस पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को मेरठ-बागपत मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।