{"_id":"5c3ce96abdec22733b51b77b","slug":"121547495786-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी रेलिंग से वाहन चालक टकराए तो चली जाएगी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूटी रेलिंग से वाहन चालक टकराए तो चली जाएगी जान
विज्ञापन
बागपत। शहर में यातायात को नियंत्रण में रखने के लिए सड़कों के बीच में लगाई गई रेलिंग हादसों को न्योता दे रही है। एक छोर से टूट जाने के कारण रेलिंग सड़क पर निकल गई है, इस कारण आए दिन वाहन सवार टकराकर चोटिल हो रहे हैं। शहर में होली चौक के निकट कोर्ट पर डिवाइडर पर बागपत बड़ौत खेकड़ा विकास प्राधिकरण की ओर से रेलिंग लगवाई गई, लेकिन रेलिंग का एक हिस्सा टूटकर अब सड़क के एक किनारे पर निकल गया है, इससे मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के लिए भी खतरा है। कई बार दुपहिया वाहन चालक इस रेलिंग से टकराकर घायल हो चुके हैं। सिर्फ कोर्ट रोड ही नहीं बल्कि मेरठ रोड पर भी हालात ऐसे ही हैं। रेलिंग टूटकर सड़क पर निकल गई है। रात के समय आए दिन यहां पर वाहन चालक घायल होते रहते हैं। यही हाल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का है। रेलिंग टूटकर खतरा बन गई है। लोगों का कहना है कि विकास प्राधिकरण को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन किसी का ध्यान इस तरफ नहीं है। रेलिंग के कारण किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
किसने क्या कहा
ईओ ललित कुमार आर्य का कहना है कि विकास प्राधिकरण ने यह रेलिंग लगवाई थी। मरम्मत की जिम्मेदारी भी प्राधिकरण की है, यह पालिका क्षेत्र में नहीं आती।
डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि डिवाइडर की रेलिंग अगर कहीं टूटकर सड़क पर निकल गई है, तो संबंधित विभाग से इसे ठीक कराया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।