फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक की मौत

जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक की मौत

Tue, 01 Jan 2019 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
जमीन को लेकर दो पक्ष भिड़े, एक की मौत
खेकड़ा (बागपत)। थाना क्षेत्र के सांकरौद गांव में जमीन के विवाद में देर रात दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। गांव में तनाव को देखकर पुलिस तैनात कर दी। एक पक्ष का कहना है कि उनके घर पर फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला किया गया।
विज्ञापन

सांकरौद गांव में अकबर और राजेंद्र पक्ष के बीच ग्राम समाज की करीब दो सौ गज जमीन को लेकर मनमुटाव है। सोमवार को एसडीएम खेकड़ा को भी प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण से अवगत कराया गया था। देर रात करीब साढ़े दस बजे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक गोली लगने से अकबर 25 गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। देर रात तक गांव में तनाव की स्थिति बनीं हुई है। उधर, दूसरे पक्ष के राजेंद्र का कहना है कि अकबर पक्ष के बीस लोगों ने उनके घर पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर बरसाए और फायरिंग की। जिसमें उसके पक्ष के तीन लोग घायल हुए हैं। हमलावरों की गोली ही अकबर को लगी है। देर रात थाने पहुंचकर राजेंद्र पक्ष ने सीओ से मुलाकात की। अकबर पक्ष के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वारदात को लेकर तनाव की स्थिति है। सीओ खेकड़ा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed