फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिल्ली पुलिस के सिपाही नगदी, मोबाइल लूटे

दिल्ली पुलिस के सिपाही नगदी, मोबाइल लूटे

Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के सिपाही नगदी, मोबाइल लूटे
दिल्ली पुलिस के सिपाही से नगदी, मोबाइल लूटे
विज्ञापन

छपरौली (बागपत)। सिनौली-चौबली मार्ग पर बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के सिपाही से हजारों की नगदी, मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। मार्ग पर गश्त रही डायल 100 पुलिस ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया। घायल का एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

छपरौली निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उसका बड़ा भाई अमरपाल दिल्ली पुलिस में सिपाही है। वह दरियागंज थाने में तैनात है। बुधवार रात वह ड्यूटी कर घर लौट रहा था। 11 बजे के लगभग जब वह सिनौली-चौबली मार्ग पर पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उसे रोक लिया। उससे तीन हजार रुपये की नगदी, मोबाइल और कागजात लूट लिए। विरोध करने पर सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। बदमाश घटना को अंजाम देकर भाग निकले। घायल सिपाही जमीन पर गिर गया। रात में मार्ग पर गश्त कर रही डायल 100 पुलिस ने घायल को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे दिल्ली रेफर कर दिया। एम्स में उसका इलाज चल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि घायल के परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। पुलिस रात 9 से 11 बजे के बीच बड़ौत में कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पूर्व की घटनाओं में शामिल रहे बदमाशों को भी चिन्हित किया जा रहा है, लेकिन अभी तक बदमाशों का पता नहीं चल सका। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed