{"_id":"5b8aee8042c792593176dc04","slug":"121535831680-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट लगने से हुई आशू की मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोट लगने से हुई आशू की मौत, पीएम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में बृहस्पतिवार की रात्रि में आशू की हत्या को लेकर गांव मेें तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आरोपी फरार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण चोट लगना आया है। ग्रामीणों ने कहा रविवार 12 बजे तक तक यदि आरोपी नहीं पकडे़ जाते तो फिर उग्र आंदोलन होगा। हाईवे जाम भी किया जाएगा।
बृहस्पतिवार की रात्रि में बावली हाल्ट पर 19 वर्षीय आशू पुत्र भूषण का कटा हुआ शव मिला, उसके शरीर के दो हिस्से हुए थे। पुलिस पहले इससे आत्महत्या मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम होने के बाद जब शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। उनकी मांग थी कि इस मामले मेें हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाऐ। आधा घंटे बाद कोतवाली बीएस सिरोही के आश्वासन पर जाम खोला था। उन्होंने हत्या मेें मामला दर्ज कराकर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था।
शनिवार को पालिका परिषद के चेयरमैन अमित राणा और भाकियू के जिला उपाध्यक्ष अजयपाल तोमर के नेतृत्व में बावली के ग्रामीण एसडीएम आशीष कुमार से कोतवाली मेें मिले और इस मामले मेें कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि रविवार की दोपहर 12 बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। कोतवाल बीएस सिरोही ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे है।
विज्ञापन
तनावपूर्ण स्थिति बनी
बड़ौत (बागपत)। बावली के आशू की हत्या को लेकर गांव मेें अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। यदि इस मामले मेें ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह मामला आंदोलन का रूप मेें बदल सकता है, क्योंकि आरोपी एक विशेष समुदाय के हैं। ग्रामीण बताते है कि आरोपियों का नाम आते ही आरोपी घरों पर ताला लगाकर भाग गए हैं। पुलिस पूरी तरह मामले मेें नजर बनाए हुए हैं।