फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक पर गोवंश के बछड़े को मारने का आरोप

युवक पर गोवंश के बछड़े को मारने का आरोप

Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
युवक पर गोवंश के बछड़े को मारने का आरोप
युवक पर गोवंश को मारने का आरोप, थाने पर हंगामा
विज्ञापन

अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के हिसावदा गांव में विशेष समुदाय के युवक पर गोवंश के बछड़े को फावड़े से हमला कर मारने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा किया। पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में शुक्रवार शाम विशेष समुदाय के युवक ने आवारा गोवंश के बछड़े को फावड़े से पीटकर मार दिया। जब वह बछड़े के शव को जंगल में दफना रहा था तो किसानों ने उसे देख लिया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण जंगल की तरफ दौड़ लिए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भाग निकला। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने सिंघावली अहीर थाने पहुंचकर घटना के विरोध में हंगामा किया और आारोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा। बछड़े के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ग्रामीणों ने आरोपी इकराम के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते गांव में तनाव व्याप्त है। हंगामा करने वालों में मनोज, नितिन अरोड़ा, कपिल, मुकेश, बिजेंद्र, धर्मपाल, वीर सिंह, विनोद स्वामी, पंकज, सत्यवीर मलिक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed