{"_id":"5b522f314f1c1bc6508b5ef7","slug":"121532112689-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के नाम पर अवैध वसूली, डीएम से जांच की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय के नाम पर अवैध वसूली, डीएम से जांच की मांग
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
शौचालय के नाम पर अवैध वसूली, डीएम से जांच की मांग
बागपत। पाली गांव में शौचालय के निर्माण में प्रधान पर अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकायत डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से की है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। प्रधान ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
पाली गांव के लोगों ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों का निर्माण हुआ था। आरोप है कि शौचालय बनाने के लिए अवैध वसूली की गई है। पुराने शौचालयों को ही नया दिखाकर फर्जी तरीके से धन वसूली की गई है। आरोप है कि राजेश के पुराने शौचालय को दिखाकर छह हजार रुपये दे दिए और छह हजार अपने पास रखे। कृष्णा का मकान दिखाकर शौचालय बना दिया गया है जबकि मकान जोगराज का नहीं है। आरोप है कि ऐसे ही ओमप्रकाश का पुराना शौचालय दिखाकर उससे दो हजार रुपये, अजित सिंह, राजकुमार, लोकेश आदि से छह-छह हजार रुपये लिए गए हैं। शिकायत करने वालों में अशोक कुृमार, धर्मराज सिंह, नरेश कुमार, भोले, रकम सिंह, सत्यपाल, अशोक, गजेन्द्र, पुष्पेन्द्र, दीपक, देवदत्त शामिल रहे। उधर, प्रधान कमल सिंह ने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे गलत हैं। कुछ विपक्षी लोग छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।