फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तमंचे के बल पर महिला से रेप का आरोप

तमंचे के बल पर महिला से रेप का आरोप

Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से रेप का आरोप
तमंचे से आतंकित कर महिला से रेप का आरोप
विज्ञापन


बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से रेप का आरोप है। विरोध करने पर सिर में कैंची मारकर घायल कर दिया। महिला का आरोपी युवक से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसने गांव के ही एक युवक को तीन साल पहले बहन के इलाज के लिय 80 हजार रुपये दिए थे। युवक अब रुपये नहीं लौटा रहा है। रुपये मांगने पर उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। उसने 27 जून को रुपये देने का वादा किया था। लेकिन वह नहीं आया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे के लगभग युवक उसके घर पर आया और उसे तमंचे आतंकित कर रेप किया। जब उसने विरोध किया तो घर में रखी कैंची उठाकर महिला के सिर में मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। महिला ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed