{"_id":"5ae770d54f1c1b57098b751a","slug":"121525117141-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी में डूबने से हुई थी युवक की मौत
Updated Tue, 01 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
लुहारा गांव में दो दिन पहले नलकूप के हौज में मिले युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत का कारण आया है। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के लुहारा गांव में रविवार की सुबह नरेंद्र के खेत में स्थित नलकूप के हौज में सहारनपुर जनपद के पुठेड गांव निवासी तारीख पुत्र इस्लामुद्दीन का शव पड़ा मिला था। गांव में युवक की हत्या कर शव हौज में डालने की चर्चाएं चल रही थी। वहीं युवक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबने से आया है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि युवक की डूबने से कैसे मौत हुई है, पुलिस जांच कर रही है। घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।