{"_id":"5acd167e4f1c1b533d8b474b","slug":"121523390078-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकीलों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
अधिवक्ता सोनू शर्मा की पत्नी और भाई के साथ हुई लूटपाट में पुलिस के नामजद आरोपी को कोतवाली से छोड़ने के विरोध में अधिवक्ताओं ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की।
पाबला बेगमाबाद गांव निवासी अधिवक्ता सोनू शर्मा ने एसपी को बताया कि आठ अप्रैल की रात में बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी पत्नी विमलेश और भाई मोहित से तमंचे के बल पर लूटपाट की । विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया । एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा। इस मामले में राजू पुत्र भगवान शर्मा समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी राजू को कोतवाली से ही छोड़ दिया। मामले में पुलिस को कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी खुले घूम रहे हैं। कोतवाली से छोड़ने के बाद ही आरोपी ने फिर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इससे अधिवक्ता का परिवार भयभीत है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में प्रशांत त्यागी, अजीत सिंह, आजाद धामा, सोनू शर्मा, ओमपाल आदि रहे।