{"_id":"5aad7ea14f1c1bb7758b601e","slug":"121521319585-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिकौली में जातिय संघर्ष के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढिकौली में जातिय संघर्ष के मामले में दो गिरफ्तार
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
ढिकौली गांव में एक माह पूर्व बारात देखने के दौरान दो समुदाय के लोगों की बीच संघर्ष हो गया था, जिसमें गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
ढिकौली में 17 फरवरी को बारात देखने के दौरान दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे, पथराव व गोलियां चली थी। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था। चांदीनगर थाने पर एक नामजद समेत पांच के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की जांच सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा को सौंपी गई थी। जांच में अज्ञात चारों युवकों के नाम प्रकाश में आए थे। शनिवार को पुलिस ने आरोपी आबिद पुत्र इलियास व अमित पुत्र राजकुमार निवासी ढिकौली को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया कि दो फरार आरोपियों को भी शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।
शराब पकड़ी
चांदीनगर (बागपत)। थाना पुलिस ने खट्टा प्रहलादपुर गांव में छापा मारकर हरियाणा से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब के 30 पव्वे बरामद किए है। पुलिस ने शराब तस्कर रविन पुत्र नत्थू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।