फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two madrasas operating without permission sealed in Banbhoolpura.

Nainital News: बनभूलपुरा में बिना अनुमति संचालित दो मदरसे सील

Fri, 04 Sep 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two madrasas operating without permission sealed in Banbhoolpura.
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में बिना अनुमति संचालित हो रहे दो मदरसों को प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार शाम सील कर दिया। इनमें चोरगलिया रोड स्थित मकरजी दारुल उलुम इसातुल हक मदरसा और आजाद नगर के लाइन नंबर 18 में संचालित मदरसा तालीम उल इस्लाम पर कार्रवाई की गई है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और एसडीएम मोनिका आर्य भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के गठन के बाद मदरसा बोर्ड को भंग किया जा चुका है। अब मदरसों को शिक्षा विभाग और उत्तराखंड मदरसा प्राधिकरण में पंजीकरण कराने के बाद संचालन की अनुमति लेनी होती है।
विज्ञापन

जब बनभूलपुरा में बिना अनुमति मदरसा संचालित होने की सूचना मिली तब टीम जांच के लिए पहुंची थी। दोनों मदरसों के संचालकों से बातचीत में पता चला कि संचालन अनुमति व अन्य दस्तावेज भी नहीं थे। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि जांच लगातार जारी है, अगर अन्य मदरसों के बारे में शिकायत मिलती है तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed