फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस के सामने फायरिंग कर भागे बदमाश

पुलिस के सामने फायरिंग कर भागे बदमाश

Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सामने फायरिंग कर भागे बदमाश
पुलिस के सामने फायरिंग कर भागे बदमाश
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। चौकी के समीप पुलिस की घेराबंदी तोड़ पुलिस के सामने से ही फायरिंग करते हुए बदमाश फरार भाग निकले। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में जंगलों में घंटों तक कांबिंग की। लेकिन उनका पता नहीं चल पाया।

शुक्रवार शाम डोला पुलिस चौकी पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। शाम करीब छह बजे एक होंडा सिटी कार बागपत की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कार चालक बैरियर तोड़तेे हुए भाग निकले और डोला नहर की तरफ मुड़ गए। सिंघावली अहीर पुलिस ने पीछा किया तो कार सवार बसौद के रास्ते बिलोचपुरा होते हुए तेड़ा के जंगलों में पहुंच गए। जैसे ही कार तेड़ा पुलिस चौकी के पास पहुंची तो सामने से 100 नंबर पुलिस की गाड़ी भी आ गई। अपने को घिरा देखकर बदमाशों ने कार रोक ली। लेकिन जैसे ही पुलिस ने कार के पास जाकर एक बदमाश को नीचे उतारा तो बदमाशों फायरिंग कर दी। बदमाश पुलिस के हाथों से छूटकर ईंख के खेतों में घुस गया। कार सवार अन्य बदमाश भी सामने खड़ी पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार पर फायरिंग भी की लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। मुठभेड़ की सूचना पर सीओ दिलीप सिंह, बालैनी और सिंघावली अहीर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में जंगलों में घंटों तक कांबिंग की। मगर बदमाश हाथ नहीं आए। बताया जा रहा है कि कार में तीन युवक और एक युवती सवार थी। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी ओमवीर सिंह का कहना है कि कार सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed