फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इब्राहिमपुर माजरा में मकान गिराए

इब्राहिमपुर माजरा में मकान गिराए

Mon, 05 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
इब्राहिमपुर माजरा में मकान गिराए
इब्राहिमपुर माजरा में जेसीबी से मकान गिराए
विज्ञापन


बागपत/रमाला। इब्राहिमपुर माजरा गांव में एंटी भूमाफिया टीम ने खेल मैदान की भूमि से अवैध कब्जा हटवाकर जेसीबी से अवैध निर्माण को गिराया। ग्रामीणों ने टीम का विरोध किया तो पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ दिया। इससे नाराज ग्रामीण डीएम से मिले और गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिश में उनका मकान तुड़वाने का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि यदि दो दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। डीएम ने उन्हें जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इब्राहिमपुर माजरा गांव में खेल मैदान की भूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत पर सोमवार को एंटी भूमाफिया टीम पहुंची। खेल मैदान की भूमि की पैमाइश कर उस पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। उन्होंने जेसीबी चलाकर ग्रामीणों के मकान तुड़वाए। ग्रामीणों ने टीम का जमकर विरोध किया। पुलिस ने विरोध कर रहे ग्रामीणों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। टीम प्रभारी कानूनगो सेवक राम ने बताया कि खेल मैदान पर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी मशीन चलवाकर हटवा दिया गया है और ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा कब्जा किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर लेखपाल बिजेंद्र सिह तोमर, अनिल कुमार, मांगेराम धामा सहित पुलिस फोर्स रही।
विज्ञापन

उधर, एंटी भूमाफिया टीम द्वारा मकान तोडने से नाराज ग्रामीण भाजपा नेता वेदपाल उपाध्याय के नेतृत्व में डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को बताया कि पवन कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने 2009 में हरिजन आबादी में एक-एक बीघा भूमि राजपाल से खरीदी थी। लेकिन गांव के कुछ लोग इस भूमि पर खेल मैदान बताकर हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन को प्रभावित कर मकान तुड़वाए हैं। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से भी शिकायत की। डीएम ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाजपा नेता वेदपाल उपाध्याय ने कहा कि यदि गरीब लोगों को इंसाफ नहीं मिला तो वे दो दिन बाद भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed