{"_id":"5a5e4da54f1c1b60268b4cda","slug":"121516129701-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति नगर में बदमाशों ने मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शांति नगर में बदमाशों ने मकान खंगाला
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पट्टी चौधरान स्थित शांति नगर मोहल्ले में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर नगदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। मोहल्ले में मुकेश पुत्र भगवान दास का मकान है। वे सोमवार को परिवार सहित वैष्णो देवी गए हुए थे। मंगलवार सुबह जब वे वापस आए तो मकान के ताले टूटे थे और घर का सारा सामान बिखरा था। चोर मकान से 20 हजार की नगदी, सोने की अंगूठी, कुंडल, चांदी के जेवरात, एलईडी, कीमती सामान, कपड़े आदि चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये के लगभग बताई गई है। मुकेश ने कोतवाली में तहरीर दी है।