{"_id":"5a52796a4f1c1b4f198b57da","slug":"121515354474-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बाम गांव में शनिवार की रात में असामाजिक तत्वों ने घर के छप्पर में सो रहे परिवार को आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मशक्कत कर परिवार को बचाया, लेकिन आग से घर का पूरा सामान जल गया।
राम दर्शन पुत्र जय सिंह का परिवार भट्ठे पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका मकान भी कच्चा है। शनिवार की रात में राम दर्शन, उसकी पत्नी बति, पिता जयसिंह और मां बाला घर के अंदर छप्पर में सो रहे थे। देर रात अचानक असामाजिक तत्वों ने मकान में आग लगा दी। आग देखकर परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो बाहर से किवाड़ की कुंडी बंद थी। ग्रामीणों ने आकर कुंडी खोलकर परिवार को बचाया और आग को बुझाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया। आग से जले सामान की कीमत 40 हजार रुपये बताई है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। यदि गांव के लोग पहल न करते तो यह परिवार आग से जल सकता था। इस संबंध में राम दर्शन ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।