{"_id":"5a381a9e4f1c1bb34a8b7221","slug":"121513626270-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने का आरोपी सिपाही गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म परिवर्तन कर दूसरी शादी करने का आरोपी सिपाही गया जेल
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा/बागपत। पत्नी को बगैर तलाक दिए धर्म परिवर्तन कर दूसरा निकाह करने के आरोपी सिपाही अमरदीप धामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा। दूसरी तरफ उसकी पहली पत्नी के परिजनों का आरोप है कि पुलिस अन्य नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
अमरदीप धामा, खेकड़ा के मोहल्ला मुंडाला का रहने वाला है। जो सिपाही के पद पर मुरादाबाद में तैनात है। उसकी शादी 22 अप्रैल 2012 को गढ़ी कांगरान गांव निवासी वर्षा के साथ हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। अमरदीप ने अपनी पत्नी वर्षा को तलाक दिए बगैर ही धर्म परिवर्तन कर अपना नाम समीर रख दूसरा निकाह कर लिया था। पता चलने पर वर्षा ने विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला किया। वर्षा की तहरीर पर शनिवार को खेकड़ा थाने में आरोपी पति अमरदीप, ससुर ओमपाल, सास बेदो और शमां बानो उर्फ फिजा खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शमा बानो के साथ ही अमरदीप ने दूसरी शादी की है। वर्षा मायके चली गई । पुलिस ने आरोपी सिपाही अमरदीप को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया। खेकड़ा थाना प्रभारी एसपी सिंह ने कहा आरोपी अमरदीप को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। केस की विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
वर्षा को नहीं भेजा जाएगा अमरदीप के घर
बागपत। भरत सिंह ने कहा अमरदीप ने वर्षा को धोखा दिया है। अमरदीप का उसके परिजनों ने पूरा साथ दिया है। ऐसी स्थिति में वर्षा को अब अमरदीप के घर पर नहीं भेजा जाएगा। दूसरी तरफ वर्षा के चाचा भरत सिंह ने कहा पुलिस ने अभी तक वर्षा के पति को ही गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। जबकि नामजद दो आरोपी अपने घर पर ही है। पुलिस जानबूझकर उनको गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
मुरादाबाद पुलिस अफसरों को भेजी जाएगी रिपोर्ट
खेकड़ा। पुलिस ने कहा सिपाही अमरदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस संबंध में रिपोर्ट मुरादाबाद में पुलिस अफसरों को भेजी जाएगी।