{"_id":"59cffa074f1c1bf3538b52f0","slug":"121506802183-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती के विरोध पर जा चुकी है कई जाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती के विरोध पर जा चुकी है कई जाने
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद में बदमाश बेखौफ है और खुलेआम वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस वारदातों को रोकने में भी नाकाम साबित हो रही है। इसी का ही नतीजा है कि डकैती के विरोध पर एक ओर महिला की जान चली है।
बागपत में बदमाश हत्या, डकैती, लूट और चोरी की वारदात को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। पुलिस उनके सामने बोनी साबित हो रही है। अमीनगर सराय में सराफ विपुल जैन के शोरूम में हुई 50 लाख रुपये की डकैती का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। न ही एसपी आफिस के पास दीप मोबाइल शोरूम में हुई चोरी का माल बरामद कर पाई है। बदमाशों ने दत्तनगर गांव में शुक्रवार की रात में वारदात कर पुलिस को चुनौती दे दी है। वहां पर डकैती के विरोध पर महिला प्रधान गुड्डी देवी की सास शीला देवी की हत्या कर दी। इससे पहले बदमाश डकैती के विरोध पर कई की जान ले चुके हैं। कुछ दिन पहले पुराना कस्बा में डकैती हुई इससे पहले बालैनी क्षेत्र के मवी कलां में एक मकान में डाका पड़ा। इससे पहले बिनौली, बड़ौत और दोघट क्षेत्र में कई वारदात हो चुकी है। कई वारदात तो ऐसी है जिनका पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है। उधर. एसपी जय प्रकाश ने कहा वारदात को अंजाम देने वाले अपराधी समय-समय पर पकड़े जा रहे हैं। जिन केसों का खुलासा नहीं हुआ है, उनका जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
दत्तनगर में कमरे की लगा दी थी कुंडी
बागपत। बदमाशों ने दत्तनगर में वारदात को अंजाम देकर एक मकान के कमरे की कुंडी लगा दी थी। इसमें परिवार के लोग सोए रहे थे। ताकि जाग होने पर लोग बाहर न निकल सके।
विज्ञापन
केस : 1
भाजपा नेत्री की माता की डकैती
के विरोध पर हो चुकी है हत्या
बागपत। भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश राणा की माता विद्या देवी (75) की बदमाशों ने भड़ल गांव में 3 नवंबर 2016 की रात डकैती का विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। दोघट थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज हुआ था।
केस : 2
रिटायर आयकर अफसर की
पत्नी की जा चुकी है जान
बागपत। गौरीपुर-मीतली गांव में आयकर विभाग के रिटायर अफसर तिरस पाल की पत्नी प्रेमवती की डकैती के विरोध पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस केस का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है।
केस : 3
पशु लूट के विरोध पर डकैतों ने
की थी व्यापारी की हत्या
बागपत। बड़ौत क्षेत्र में दो साल पहले बदमाशों ने पशु व्यापारी के मकान में डाका डाला था। पशु लूटने का विरोध करने पर व्यापारी की हत्या कर दी थी।