फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खबर छपते ही गायब हो गया रेत का स्टॉक

खबर छपते ही गायब हो गया रेत का स्टॉक

Mon, 18 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबर छपते ही गायब हो गया रेत का स्टॉक
बागपत। हाईवे किनारे रेत का स्टॉक करने के बाद ट्रकों से दूसरे जनपदों में बालू सप्लाई किया जाता था। अमर उजाला में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित हुई। इससे माफिया ने वहां से स्टॉक ही गायब कर दिया।
विज्ञापन

यमुना से अवैध रूप से बुग्गियों में रेत लाकर शहर के दिल्ली रोड पर स्टॉक किया जा रहा था। वहां से रेत को ट्रकों में लादकर दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद समेत कई स्थानों पर सप्लाई किया जाता था। खनन माफिया पिछले काफी समय से यह खेल खेल रहे थे। इसका पुलिस-प्रशासन को पता था। पुलिस ने पांच दिन पूर्व वहां पर छापामारी भी की । दो आरोपियों को कोतवाली भी लेकर आई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की था। काठा गांव में अवैध खनन के कारण गड्ढे में नाव के समा जाने के बाद अमर उजाला में इसको प्रमुखता से लिया %बुग्गी से रेत का स्टॉक, ट्रक से सप्लाई’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई। इसका पता चलते ही खनन माफिया वहां से अपना सामान समेटकर रफू चक्कर हो गए।
विज्ञापन


बदरखा के यमुना खादर में
पुलिस का छापा, एक पकड़ा
बागपत। बदरखा के यमुना खादर में बड़े स्तर पर बालू का अवैध खनन चल रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने रविवार को छापामारी की। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने घोड़ा-बुग्गी से रेत ले जाते एक युवक को पकड़ लिया। उसके अन्य साथी फरार हो गए। थाना प्रभारी बृजेश कुमार कुशवाहा का कहना है कि फरार लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठा में नाव चलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
बागपत। काठा गांव में अवैध रूप से नाव चलवाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरु कर दी है। जेल जाने से पूर्व आरोपी नाविक रिजवान ने बताया कि मवीकलां गांव के चार लोग उससे नाव चलवा रहे थे। केस के विवेचक सरदार सिंह ने बताया कि इस संबंध में जिला पंचायत से जानकारी मांगी गई है कि क्या काठा में यमुना में नाव चलाने का किसी को ठेका दिया गया था। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। बता दे कि जिला पंचायत पहले ही कह चुकी है कि जनपद में 31 मार्च के बाद कहीं पर भी नाव का ठेका नहीं छोड़ा गया है।


जाग प्रशासन : ओवर लोड 30 ट्रक पकड़े, 11 रेत के शामिल
बागपत। काठा नाव हादसा होने के बाद प्रशासन जाग गया। परिवहन विभाग के अफसर सड़क आ गए । उन्होंने अभियान चलकर 30 ओवरलोड ट्रक पकड़े। इनमें 11 ट्रक रेत के शामिल हैं। इससे पता चलता है कि यमुना में बड़े स्तर पर अवैध खनन हो रहा है। एआरटीओ आरपी मिश्रा का कहना है कि ट्रकों को सीज कर दिया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed