{"_id":"5990a3284f1c1b4a3a8b48e9","slug":"121502651176-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहनवाज की तलाश में दिल्ली में पुलिस की दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहनवाज की तलाश में दिल्ली में पुलिस की दबिश
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एसपी दफ्तर के पास मोबाइल शोरूम में हुई 50 लाख रुपये के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने शाहनवाज को पकड़ने के लिए दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। हालांकि पुलिस को आरोपी चोर को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली है।
बागपत के पंकज जैन के मोबाइल शोरूम में 28 जुलाई की रात चोरों ने छत के रास्ते घुसकर करीब 50 लाख रुपये का सामान चोरी किया था। इसको लेकर खूब हंगामा हुआ था। पुलिस ने 10 जुलाई को वाई फाई का काम करने वाले युवक राहुल निवासी खेकड़ा को गिरफ्तार कर केस का खुलासा कर दिया था। पुलिस उसके साथी शाहनवाज निवासी सीमापुरी दिल्ली को पकड़ना चाहती है, क्योंकि उसके पास ही चोरी किया गया सामान है। उसकी तलाश में पुलिस ने शनिवार की रात में दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा शाहनवाज और उसके साथी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।