{"_id":"5c69b5eebdec22360473597f","slug":"11550431726-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबली में घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबली में घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। बावली गांव में शनिवार की रात में हथियारों से लैस तीन लोगों ने एक मकान में घुसकर पिता-पुत्र की पिटाई कर जबरन दीवार तोड़कर दरवाजा लगा दिया। सूचना पर 100 डॉयल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। एक पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस संबंध में उन्होंने एसपी को शिकायत की है।
बावली निवासी अमरपाल और उसका पुत्र विनोद के तीन पड़ोसी शनिवार की रात उनके घर में घुसे। उनके हाथ में पिस्टल व तमंचे थे। उन्होंने उनके साथ मारपीट की और उनकी दीवार तोड़कर जबरन गेट लगा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और वह विनोद व दूसरे पक्ष के एक युवक को कोतवाली ले आई। विनोद का आरोप है कि उसने पुलिस को सूचना दी और तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने दूसरे पक्ष से मिलकर दोनों पक्ष के लोगों को शांतिभंग की धाराओं में बंद कर दिया। इस संबंध में विनोद ने एसपी को शिकायत कर सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की है।