{"_id":"5c228938bdec2256c106dfc1","slug":"11545767224-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में तनाव, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान 17-02-59","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत में तनाव, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान 17-02-59
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में लक्ष्मण चौक पर दो समुदाय के बीच संघर्ष के बाद दूसरे दिन भी तनाव बना हुआ है। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीएसी और पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर आरोपियों के घरों की तलाशी ली। कई आरोपी घरों पर ताले लगाकर फरार हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर पुलिस बल तैनात किया। झगड़े में घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
मोहल्ला केतीपुरा में लक्ष्मण चौक पर सोमवार को मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच खूनी संघर्ष हो गया। झगड़े के दूसरे दिन भी दोनों पक्षों में तनाव बना है। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन आरोपी बिलाल, फरमान चिरोड़िया और शाहनजर को गिरफ्तार किया। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने पीएसी के साथ केतीपुरा मोहल्ले में सर्च अभियान चलाकर आरोपियों के घरों की तलाश ली। कई आरोपी घरों पर ताले लटके मिले। पुलिस ने कलीम, सलमान, इनाम, कय्यूम, चांद, शाहनजर आदि आरोपियों के घरों में दबिशें दी। आरोपी चांद पुलिस के सामने से भाग निकला। तनावपूर्ण स्थिति को देखकर लक्ष्मण चौक पर पुलिस बल तैनात किया। प्रजापति परिवारों लोग में दहशत का माहौल है। उन्होंने परिवार की महिलाओं और बच्चों को रिश्तेदारी में भेजा। पुलिस अभी तक लूटी भैंसों को भी बरामद नहीं कर सकी। वहीं झगड़े में घायल राम सिंह, लक्ष्मण व दूसरे पक्ष के पूर्व सभासद इरशाद की हालत गंभीर बनी है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। फरार आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। दोनों पक्षों में तनाव नहीं है। लक्ष्मण चौक पर पुलिस तैनात है।
शाहनजर पर लोगों को उकसाने का आरोप
बागपत। पुलिस ने बताया कि पकड़ा आरोपी शाहनजर पथराव के दौरान लोगों को उकसा रहा था। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने उसके बहकावे में आकर पथराव किया। वह मुख्य आरोपी है। पुलिस अफसरों के सामने भी उसने लोगों को भड़काने का काम किया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं शाहनजर का कहना है कि घटना के समय वह मौके पर नहीं था।
विज्ञापन
क्या था मामला
बागपत। मोहल्ला केतीपुरा में लक्ष्मण चौक पर मामूली विवाद को लेकर रामपाल प्रजापति और पूर्व सभासद इरशाद पक्ष के बीच संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से पथराव, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले थे और फायरिंग भी हुई । इस झगड़े में रामपाल पक्ष के पांच लोग और पूर्व सभासद इरशाद पक्ष के चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस पर भी दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया था। दो सिपाही राहुल और मनोज पथराव में घायल हो गए थे। पुलिस जीप में भी तोड़फोड़ की। दोनों पक्षों ने 18 को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस ने भी दोनों पक्षों के 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।