{"_id":"5c1e929fbdec2256e37bc2f6","slug":"11545507487-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना इंटर कॉलेज के बाहर छात्र पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना इंटर कॉलेज के बाहर छात्र पर हमला किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
यमुना इंटर कॉलेज के बाहर दूसरे समुदाय के चार युवकों ने कक्षा 11 के छात्र को तमंचों के बट मारकर घायल कर दिया। बचाव में आए दुकानदार से भी मारपीट की। छात्र के पिता ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
शहर की अर्जुन पुरम कॉलोनी निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि उसका बेटा मोहित शर्मा यमुना इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। शुक्रवार को डॉ. महावीर वाली गांव में कुछ युवकों का झगड़ा हो गया। मोहित भी खड़े होकर झगड़ा देख रहा था। इसी को लेकर शनिवार को दूसरे समुदाय के युवकों ने स्कूल की छुट्टी होने के बाद उसे घेर लिया और उससे मारपीट करने वाले युवकों के नाम पूछने लगे। छात्र ने कहा कि युवकों के नाम नहीं जानता था। चारों युवकों ने छात्र पर हमला बोल दिया। तमंचे के बट और लोहे के पंच मारकर उसे घायल कर दिया। बचाव में आए दुकानदार पूरब पुत्र राम भरोसे निवासी लोनी के साथ भी हमलावरों ने मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। छात्र के पिता ने चांद, राशिद, आसिफ, शादाब के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।