फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किरठल बिजलीघर पर एसएसओ पर जानलेवा हमला

किरठल बिजलीघर पर एसएसओ पर जानलेवा हमला

Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
किरठल बिजलीघर पर एसएसओ पर जानलेवा हमला
बड़ौत (बागपत)। किरठल गांव में स्थित बिजलीघर में तैनात एसएसओ को एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला बोलकर घायल कर दिया। सूचना पर विद्युत मजदूर पंचायत के पदाधिकारी व एसएसओ सहित अवर अभियंता व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकला। इस मामले में अवर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ रमाला थाने में मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

किरठल गांव निवासी किरण पाल गांव में बिजलीघर पर एसएसओ के पद पर तैनात है। शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति वहां पर बलकटी व जेली लेकर आया और किरण पाल पर जानलेवा हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। घायल एसएसओ ने कमरे में छिपकर जान बचाई और इसकी सूचना अवर अभियंता महिपाल व अन्य को दी। सूचना पर विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में एसएसओ सुखदेव पंवार, संजीव तोमर, वेदपाल, सतेंद्र पंवार, बिजेन्द्र, हरेंद्र, देवेंद्र आदि मौके पर पहुंचे तो हमलावर भाग निकला। इस मामले में अवर अभियंता महिपाल ने रमाला थाने में योगेश नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 323, 353 व 501 में मामला दर्ज कराया। उधर जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर व जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed