फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली पुलिस पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप

छपरौली पुलिस पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप

Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
छपरौली पुलिस पर निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप
बागपत। लूंब गांव की महिला ने पुलिस पर प्लाट पर मकान निर्माण कार्य रुकवाने का आरोप लगाकर एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। साथ ही निर्माण शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के लूंब गांव निवासी अनीता पत्नी प्रताप सिंह ने एसपी को बताया कि उसके नाम प्लाट का बैनामा है। पड़ोसी कुछ लोग भूखंड पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं। पांच जुलाई को पड़ोसियों ने उसके मकान में घुसकर तोड़फोड़ की। इस संबंध में मुकदमा छपरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अब वह अपने भूखंड पर मकान का निर्माण कर रही है, लेकिन छपरौली थाना पुलिस ने साज कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। जबकि कोर्ट से मकान निर्माण को रोकने का कोई स्टे भी नहीं है। आरोपी दबाव बनाकर उसके प्लाट पर कब्जा करना चाहते हैं। उसने सुरक्षा की मांग की। वहीं लूंब गांव निवासी अनुपमा पत्नी प्रदीप ने बताया कि उसके देवर सुधीर की हत्या के मामले में देवरानी ने उनके खिलाफ थाने पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस के डर से उनका पूरा परिवार फरार था। बाद में पुलिस ने पूरे परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोप है कि जब वे जेल में थे तो देवरानी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसके घर में तोड़फोड़ कर लाखों रुपये का सामान उठाकर ले गए। उसने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने उसे धमका कर भगा दिया। एसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed