फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तहसील में दोस्तों के साथ आया युवक लापता

तहसील में दोस्तों के साथ आया युवक लापता

Wed, 31 Oct 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
तहसील में दोस्तों के साथ आया युवक लापता
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील मेें अपने दोस्तों के साथ काम के लिए आए एक युवक का बदमाश सोमवार को अपहरण कर ले गए। जब रात्रि तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसके दोस्तों ने उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी, काफी तलाश करने पर जब वह नहीं मिला तो मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पता लगाने का शुरू कर दिया।

मोनू पुत्र भूपेंद्र टीकरी कस्बे का रहने वाला है। वह सोमवार को कस्बे के ही अपने दोस्त बिट्टू, इमरान व लाल्ला के साथ तहसील में काम करने के लिए आया। दोस्तों ने बताया कि जब वे किसी अधिवक्ता के चैंबर मेें बैठे थे, उसके फोन आया और चैँंबर से बाहर निकाला और उसका कहीं पता नहीं चला। बताया जाता है कि तहसील गेट के पास कुछ लोग अगवा कर ले गए। उसके दोस्तों ने तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला, उसने टीकरी जाकर परिजनों को सूचना दी कि उसका अपहरण कर बदमाश ले गए। उनके परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं लगा। मंगलवार को उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण होने की सूचना दी, पुलिस ने तहरीर लेकर फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर ली है, कोतवाल संजीव कुमार ने कहा उसकी गुमशुदगी लिखी है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed