फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बस चालक-परिचालक से हाथापाई, हंगामा

बस चालक-परिचालक से हाथापाई, हंगामा

Thu, 23 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
बस चालक-परिचालक से हाथापाई, हंगामा
बस चालक-परिचालक से हाथापाई, हंगामा
विज्ञापन

बड़ौत। मुजफ्फरनगर से बड़ौत आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस के चालक और परिचालक से बुधवार को बामनौली गांव के पास कुछ युवकाें की कहासुनी हो गई। बाद में जमकर हाथापाई और हंगामा हुआ।

सूचना पर पुलिस पहुंची। लेकिन उसके आने से पहले ही आरोपी युवक भाग निकले।
बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर से सवारियां लेकर मुजफ्फरनगर डिपो की एक बस बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जब बामनौली गांव के पास पहुंची तो वहां से गुजर रहे बाइक सवारों की बस चालक और परिचालक से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि बस में सवार यात्रियों मेें अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची बाइक सवार युवक वहां से भाग निकले। उधर बस चालक और परिचालक के साथ अभद्रता को लेकर कुछ बसों के चालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने उन्हें शांत कर वहां से भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed