{"_id":"5b6b41724f1c1b9c3e8b5c73","slug":"11533755762-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री कर्मचारी से 12 हजार लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री कर्मचारी से 12 हजार लूट
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री कर्मचारी से 12 हजार लूट
बागपत। एकता कालोनी में मंगलवार देर रात एक फैक्ट्री कर्मचारी से चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर हजारों रुपये की नगदी लूट ली। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। उसने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
एकता कालोनी निवासी जाहिद हरियाणा के कुंडली में स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करता है। मंगलवार रात वह अपने दोस्त कालू के साथ बाइक पर बागपत आया था। दोस्त कालोनी के बाहर उसे छोड़कर चला गया। जब जाहिद घर जाने के लिए अंदर गली में घुसा तो वहां पहले से ही खड़े चार युवकों ने उसे रोक लिया। तमंचे के बल पर उससे 12350 रुपये की नगदी लूट ली। उसने विरोध किया उसे मारपीट कर घायल कर दिया। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे तो बदमाश भाग निकले। इस संबंध में उसने रात्रि में ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शराबी युवकों से मारपीट का ही मामला है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।