{"_id":"5b43bc6a4f1c1b93288b5627","slug":"11531165802-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉन की पत्नी ने पुलिस को सुनाई खरी खोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉन की पत्नी ने पुलिस को सुनाई खरी खोटी
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी के परिजनों ने पोस्टमार्टम में देरी पर हंगामा किया। पत्नी ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई। हंगामा बढ़ता देखकर चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। तब जाकर परिजन शांत हुए।
जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के करीब साढ़े आठ घंटे बाद शव मोर्चरी पर पोस्टमार्टम के लिए पुलिस लेकर पहुंची। मृतक के परिजन भी मोर्चरी पर पहुंच गए। पत्नी सीमा सिंह ने शव देखने के लिए मोर्चरी का दरवाजा खुलवाने को कहा, लेकिन पुलिस ने दरवाजा खोलने से इंकार कर दिया। पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने मोर्चरी में मौजूद पुलिस अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा बागपत के एसपी और जेलर भी हत्या के षड्यंत्र में बराबर के हिस्सेदार हैं। हंगामा होता देखकर चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम शुरू किया। तब जाकर परिजन शांत हुए। इस दौरान मोर्चरी पर भारी संख्या मेें पुलिस बल तैनात रहा।
गायब हो गई झांसी की फोर्स
बागपत। डॉन मुन्ना बजरंगी के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जब परिजन शव को ले जाने लगे तो झांसी से आई फोर्स नहीं मिली। आधा घंटे पर पुलिस अधिकारी फोर्स को ढूंढते रहे। फोर्स आने के बाद शव को लखनऊ के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन
पत्नी से डॉन के भाई की हुई नोंक झोंक
बागपत। डॉन मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई सत्यजीत सिंह के साथ भी मृतक की पत्नी और उसके भाइयों की नोंक झोंक हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर उन्हें शांत कराया।