फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुगलपुरा के लोगों ने एसपी दफ्तर घेरा

मुगलपुरा के लोगों ने एसपी दफ्तर घेरा

Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
मुगलपुरा के लोगों ने एसपी दफ्तर घेरा
बागपत।
विज्ञापन

साढ़े तीन माह पहले विवाहिता पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर मोहल्ला मुगलपुरा के लोगों ने दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उनका कहना था कि वर्ष 2016 में उन्होंने अपनी बेटी शमा की शादी दिल्ली निवासी एक युवक के साथ की। ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित ने ससुराल वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग का लेकर कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पांच मार्च 2018 को पति समेत पांच-छह लोगों ने घर में घुसकर शमा के पेट में चाकू घोंपा और फांसी लगाकर हत्या करने की कोशिश भी की। पीड़ित ने अपने पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा कायम कराया, आज तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित पक्ष के लोग फैसले का दबाव बना रहे हैं। एसपी जयप्रकाश ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस दौरान कल्लू, आबिद, साजिद, समीम, इमराना, हनीफ, वकीला, जमीला आदि रहे।
विज्ञापन


हरचंदपुर की प्रधान ने एसपी से की शिकायत
बागपत। हरचंदपुर की प्रधान सितारा बेगम पत्नी अयूब ने एसपी को शिकायत पत्र देकर बताया गांव के ही कुछ दबंग ग्राम पंचायत की भूमि को बेचने की योजना बना रहे है। इसकी कई बार शिकायत की। मामले की जांच हल्का इंचार्ज कर रहे हैं। मगर शिकायत करने पर वह उसके पति को ही झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। प्रधान ने मामले की जांच किसी अन्य विवेचक से कराने की मांग की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed