फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लोनी में मिले लापता मां-बेटा

लोनी में मिले लापता मां-बेटा

Sun, 25 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
लोनी में मिले लापता मां-बेटा
बागपत।
विज्ञापन

शहर से 20 दिनों से बेटे सहित लापता महिला गाजियाबाद के लोनी में अपनी सहेली के घर से मिल गई है। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए है। महिला ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया है।

बागपत में मिल के पास कालोनी में किराए के मकान में रह रही हरियाणा निवासी सोनिया पत्नी संदीप 20 दिन पूर्व अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ लापता हो गई थी। 13 मार्च को पति ने कोतवाली में पत्नी व बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस मां-बेटे की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार रात सोनिया व उसके बेटे को गाजियाबाद के लोनी से बरामद कर लिया और अपने साथ कोतवाली ले आई। सोनिया ने बताया कि उसका पति नशेड़ी है और आए दिन उससे मारपीट करता है। इसी से तंग आकर वह अपनी सहेली के पास लोनी चली गई थी। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश कर बयान दर्ज कराए है। महिला ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया है। न्यायालय ने महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed