{"_id":"5aaebc724f1c1ba8768b623f","slug":"11521400946-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में फंदे से लटककर युवक ने की आत्महत्या
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
कमला नगर में एक युवक ने अपनी ससुराल में विवाद के चलते फंदा लगाकर फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी।
मृतक कंवर पाल उम्र 35 वर्ष पुत्र सहजराम आदमपुर गांव का रहने वाला है। हाल में वह कमला नगर बड़ौत में रहता है। 2013 में उसकी शादी बड़ौत बिनौली रोड से सटे रामनगर में सोनिया के साथ हुई । अब उसके तीन बच्चे हैं। कुछ माह पहले कंवर पाल ने अपनी ससुराल में 80 हजार रुपये उधार दिए। पैसे देने को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया और हाल में उसकी पत्नी अपने मायके राम नगर में रह रही है। शनिवार को वह अपनी ससुराल में आया । शाम के समय किसी बात को लेकर उसकी पत्नी और मायके वालों से कहासुनी हो गई। रविवार की तड़के उसने ससुराल में ही गलें में फंदा डालकर छत के कूदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। कंवर पाल की आत्महत्या से कमला नगर में स्थित उसके मकान पर महिलाओं में कोहराम मचा था। परिजनों ने कहा पीएम रिपोर्ट आने के बाद वे इस मामले में कार्रवाई करेंगे।