{"_id":"5a8c7ee84f1c1bef7b8b8846","slug":"11519156968-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के हाथ में दांतों से काटकर लूट का आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही के हाथ में दांतों से काटकर लूट का आरोपी फरार
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खल व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले में पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए पेशी पर ले जाया जा रहा आरोपी सिपाही के हाथ में दांत से काटकर भाग गया। बाद में कचहरी की घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपी को दोबारा गिरफ्तार किया।
नितिन टीकरी गैंग के सदस्य गौरव पुत्र राजेश के खिलाफ छपरौली थाने में लूट और दोघट थाने में रंगदारी वसूलने के मुकदमे दर्ज हैं। पिछले माह छपरौली में हुई लूट के मामले में उसने अंकुर टीकरी के साथ कोर्ट में समर्पण किया। 25 जनवरी को साथी के साथ मिल कर उसने टीकरी में खल व्यापारी नवीन वर्मा से 1.15 लाख रुपये की रंगदारी वसूली, इसमें जेल में बंद नितिन राठी, गौरव सहित कई लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी, उसने 29 जनवरी को छपरौली में हुई लूट के मामले में न्यायालय में समर्पण किया।
मंगलवार को खल व्यापारी से रंगदारी वसूलने के मामले मेें पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कराने के लिए एसीजेएम कोर्ट बागपत में लेकर जा रही थी। सिपाही कंवर पाल उसे लेकर एसीजेएम कोर्ट परिसर पहुंचा तो गौरव सिपाही के हाथ में काटकर कोर्ट से भाग गया। इस पर सिपाही ने शोर मचा दिया। कचहरी परिसर चौकी के एसआई नसीम अहमद, एसआई बेबी, पेशकार कमलेश सिंह राघव, सिपाही अमित ने घेराबंदी कर कोर्ट परिसर में ही भाग रहे बदमाश को दबोच लिया। इसके बाद उसे एसीजेएम कोर्ट में पेश किया । दोघट पुलिस ने उसका 10 घंटे का पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर करा लिया । टीकरी चौकी के इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया बुधवार को उसे जेल से कस्टडी रिमांड पर लेकर दोघट थाने लाया जाएगा।
विज्ञापन
पहले भी किया था भागने का प्रयास
बागपत। कोर्ट से भागने का प्रयास करने वाला बदमाश गौरव विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, रंगदारी वसूलने की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने कुछ दिन पहले भी कोर्ट से भागने प्रयास किया, लेकिन तब भी वह सफल नहीं हो पाया । पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और उसने फिर से भागने का मौका मिल गया।
छपरौली में लूट के बाद हुई थी मुठभेड़
बागपत। छपरौली क्षेत्र में 6 जनवरी 2018 को बदमाश गौरव पुत्र राजेश, अंकुर पुत्र प्रदीप, सोनू पुत्र इंद्रपाल निवासी टीकरी और मोनू पुत्र कैलाश निवासी एलम जनपद शामली ने युवक से बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया। सूचना पर छपरौली थाना पुलिस ने बौढ़ा के जंगल में बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से गोलियां चली। इसके बाद पुलिस ने सोनू पुत्र इंद्रपाल निवासी टीकरी को गिरफ्तार किया । जबकि गौरव, अंकुर और मोनू मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद फरार हुए तीनों बदमाशों ने 25 जनवरी को टीकरी में नवीन वर्मा के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर 1.15 लाख रुपये लूटे थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, लेकिन 29 जनवरी को गौरव और अंकुर बागपत न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चले गए थे। इन मामलों में मोनू निवासी एलम अभी फरार हैं।